क्या मनीष कश्यप बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है?

Rate this post

क्या मनीष कश्यप बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है?

मुझे ये तो मालूम नही की मनीष कश्यप बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है की नही। पर एक बात जरूर कहना चाहूंगा। मैं एक बार बिहार गया था। वहा मैं नाश्ता कर रहा था तो दो चार और लड़के वहा नाश्ता करने आए।

मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों के साथ बाते करता रहता हु तो ये तो बच्चे ही थे। मैं उनके साथ बाते करने लगा। वे १० वि कक्षा में पढ़ रहे थे। तो मैंने उनसे कुछ सवाल पूछे। और उनके जवाब से मैं दंग रह गया।

मुझे उनके सवालों से ऐसा लगा की ये बिहार के अलावा कुछ नही जानते। पूरे भारत मतलब ही बिहार है ऐसा लगता था। मैंने उनसे पूछा बिहार का मुख्यमंत्री कौन है तो वे बोले लालू प्रसाद। मैंने मेरे सवाल शुरू ही रखे। आगे पूछा भारत का पंतप्रधान कौन है तो वे बोले नीतीश कुमार (Nitish Kumar)। और थोड़ा जोर दिया तो बोले नीतीश कुमार तो राष्ट्रपति है। लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ही पंतप्रधान होंगे।

उन दसवीं में पढ़ने वाले छात्रों को पंतप्रधान, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति की जरा भी कल्पना नहीं थी। वही बात अगर महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली के बच्चो से पूछूं तो वे करीब करीब अच्छे जवाब देंगे।

अब उनको मैंने कुछ इंग्लिश के शब्द पूछे। Peacock, duck, owl, hen ये शब्द पूछे और हिंदी में इनको क्या कहते है ये पूछा। तो वे इसका भी सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। अब आप ही समझो की ये शब्द चौथी में पढ़ने वाले लड़के भी दे सकते है। पर बिहार को शिक्षा कहा ठहरती है। बिहार को बदलना होगा और शिक्षा नीति भी बदलनी पड़ेगी।

पत्रकार या यूट्यूबर मनीष कश्यप जैसे लोग बिहार में चल रही वस्तुस्थिति को अच्छे से दर्शाते है। जिसकी वजह से सरकार पर दबाव बढ़ता है। मनीष कश्यप ने ऐसे सवाल पहले ही अपने सच तक यूट्यूब चैनल पे दिखाए है। जिसकी वजह से लोगों में सतर्कता बढ़ रही है। इनके जैसे युवा से देश भी आगे बढ़ता है।

पर जैसे जैसे जवाबदारी बढ़ती है वैसे ही काम भी। मैंने उनका एक वीडियो देखा उसमे वे एक स्कूल में जाकर एक मीटिंग में चले जाते है। बिना किसी परमिशन के। वहा एक स्कूल की मीटिंग चल रही है और मनीष कश्यप सीधे उनके मीटिंग में चले जाते है। इनको अपनी बाउंडरी मालूम रहनी चाहिए।

एक और वीडियो है जहा मनीष कश्यप एंटीला (Antilia) के सामने खड़े रहते है। Antilia ये मुकेश अंबानी का बंगला है। मनीष उनको सिर्फ ट्रोल कर रहा था क्योंकि वे अमीर है। मुकेश अंबानी अमीर है इसीलिए ये इनको ट्रोल कर रहे थे।

अब ये दोनो वाक्या देखने के बाद ऐसा लगता है की ये भी बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। हो सकता है ये कुछ कर जाए। पर अगर इनकी सोच ऐसी ही रही तो ये भी लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार जैसे ही बनेंगे।

तो सवाल ये था की क्या मनीष कश्यप बिहार (Manish Kashyap Bihar) के अगले मुख्यमंत्री बन सकते है या नहीं? तो मेरा जवाब ये है की अगर ये इसी तरह बने रहेंगे तो ये कभी मुख्यमंत्री नही बन सकेंगे।

 151 total views,  1 views today